फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Grow-Gonda train route will run from the week

बढनी-गोंडा रूट पर इसी सप्ताह से दौड़ेगी ट्रेन

Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बढनी
अमर उजाला ब्यूरो / बढनी Updated Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
बढनी-गोंडा रूट पर अब बड़ी लाइन की ट्रेन के सफर के लिए तैयार हो जाइए। मुख्य संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के बाद रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर के पहले सप्ताह से इस रूट पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। नई रेल लाइन पर पहले पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की तैयारी है। इसके बाद एक्सप्रेस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाले गोंडा-बढनी रूट पर अब तक मीटर गेज की ट्रेनों का संचालन होता रहा है। रेलवे ने वर्ष 2013 से इस रूट को ब्रॉड गेज में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पिछले माह पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी (सीआरएस) ने इस नवनिर्मित लाइन का निरीक्षण किया था। अपनी रिपोर्ट में सीआरएस ने इस लाइन को ट्रेनों के संचालन के लिए ओके कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इस रूट पर ट्रेन शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। हाल ही में निरीक्षण पर आए डीआरएम ने भी इसी माह से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के संकेत दिए थे। सूत्रों के मुताबिक अब इसी सप्ताह से ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल इसके लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि नवनिर्मित बढनी-गोंडा रूट पर ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेलवे बोर्ड से नवंबर के प्रथम सप्ताह के किसी भी दिन संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed