{"_id":"65396829ca6aa455050e893a","slug":"grand-daughter-killed-grand-mother-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7148-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दादी ने प्रेमी के साथ देख लिया तो पोती ने उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दादी ने प्रेमी के साथ देख लिया तो पोती ने उतार दिया मौत के घाट
Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध महिला की हत्या कर शव को दफनाया, दुर्गंध उठी तो हुई जानकारी, पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या करके शव को गांव के बाहर सीवान में दफना दिया गया। दुर्गंध उठी तो लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर इसलिए दादी की हत्या कर दी कि दादी ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था। पुलिस ने नाबालिग सहित चार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। दो नाबालिगों सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से नाबालिग को सुधार गृह और एक अन्य को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह गांव के सीवान में चरवाहों ने दुर्गंंध आने पर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोदाई की तो उसमें गांव निवासी 60 वर्षीय महिला का शव निकला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि मृतका के दोनों बेटे रोजगार के लिए दूसरे शहर में रहते हैं। वह अपनी पोती के साथ घर पर थी। पांच दिन पूर्व वह गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। मंगलवार की सुबह उसका शव जमीन में खोदाई करने पर मिला था।
मृतका के पुत्र रामरतन की तहरीर पर पोती, प्रेमी और उसके साथ एक किशोर और युवक व प्रेमी की मां पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पोती, उसके प्रेमी और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहांं से दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। इसके साथ ही बालिग आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में एसओ बांसी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दो नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें दो को बाल सुधार गृह और एक को जेल भेज दिया गया है।
साथ मेंं देखा, सच छिपाने के लिए पोती ने की हत्या
हत्याकांड में शुरू से ही पोती ने शातिराना दिमाग लगाया है। दादी ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया। एक युवक इनकी रखवाली में बाहर खड़ा था। सच लोगों के सामने न आए, इसलिए पोती ने प्रेमी और बाहर खड़े युवक के साथ मिलकर दादी की हत्या कर दी। फिर रात केे अंधेरे में शव को बोरी में लेकर गांव के बाहर सीवान में पहुंचे। यहां कब्र पहले से तैयार थी। इसके बाद उसी में दफन कर दिए।
इसमें प्रेमी किशोर की मां बेटे की गलती सामने न आए और राज राज बनकर रह जाए। इसलिए शव को दफनाने में सहयोग करने के लिए चली गई। हत्या के बाद लोगों से यह बता रही थी कि दादी प्रतिमा देखने के लिए गई थीं और लापता हो गईं।
जल्दबाजी में ऊपर छोड़ दिए थे शव, इसलिए पकड़े गए
लोगों के मुताबिक, शव के बारे में किसी को जानकारी नहीं लगती। लेकिन दफनाते समय जल्दबाजी में नीचे नहीं दबा पाए थे। लाश के फूलने के बाद दुर्गंध उठी। इसी को देखते हुए चरवाहे कब्र तक पहुंचे और फिर पुलिस को जानकारी दी। अगर शव थोड़ा और नीचे दबाया गया होता तो किसी को भनक तक नहीं लगती। क्योंकि लोग यह समझ जाते कि किसी ने मरे हुए जानवर को दफनाया है। एक चूक ने सलाखों के पीछे भेजने का रास्ता बना दिया।