{"_id":"60c8e1da8ebc3e2ee80d4e53","slug":"government-should-waive-all-loans-of-farmers-siddharthnagar-news-gkp398229120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के सभी कर्ज माफ करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के सभी कर्ज माफ करे सरकार
विज्ञापन
‘किसानों के सभी कर्ज माफ करे सरकार’
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को तहसील में हुई। इसके बाद किसानों के सभी कर्ज माफ करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
तहसील अध्यक्ष मोहम्मद मुनीफ ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों के विकास पर ध्यान नहीं दे रही है। वह महंगाई की मार से परेशान है। डीजल और पेट्रोल के दाम में इजाफा होने से लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में इसके मूल्य को वापस ले। कहा कि कृषि कानून को सरकार जल्द वापस ले। किसानों की सहूलियत को देखते हुए स्वामीनाथन आयोग कर रिपोर्ट को लागू की जाए। किसानों के सभी प्रकार के कर्ज को माफ किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके। किसानों को दो हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाए। गन्ना किसानों को बकाया माफ किया जाए, जिससे किसानों की हालत में सुधार आए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मण चौधरी, अब्दुल रहीम, रामफेर, मेहंदी हसन, शरीफ हसन, मोहम्मद इस्लाम, मोहसिन रजा, राम लौटन, मेहीलाल, शीला देवी आदि मौजूद रहीं।