फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Government not working in the interest of farmers'

‘किसानों के हित में काम नहीं कर रही सरकार’

Tue, 23 Feb 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
'Government not working in the interest of farmers'
खेसरहा ब्लाक कार्यालय में एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपते भाकियू अध्यक्ष। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘किसानों के हित में काम नहीं कर रही सरकार’
विज्ञापन

खेसरहा(सिद्धार्थनगर)। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) की मासिक बैठक मंगलवार को खेसरहा ब्लॉक परिसर में हुई। नए कृषि कानून को वापस लेने सहित अन्य मांगों के समर्थन में बीडीओ को संबोधित ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में एडीओ पंचायत को सौंपा। मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर महा पंचायत लगाने की चेतावनी दी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलदेव राय ने आरोप लगाया कि सरकार किसान विरोधी है। किसानों के हित में सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कृषि कानून किसानों के लिए अहितकारी है। इसे वापस लेने की मांग की जा रही है। मगर सरकार अपने रवैये को बदल नहीं रही है। किसान भी मानने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं जाता है विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान आयोग का गठन किया जाए, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान नौ सूत्री मांगपत्र प्रभारी एडीओ पंचायत महमूद अली सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed