{"_id":"676d973c8190badba40aadc4","slug":"government-land-will-be-freed-from-encroachment-and-panchayat-building-will-be-made-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-129723-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त बनाया जाएगा पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त बनाया जाएगा पंचायत भवन
विज्ञापन
ग्राम तुरकौलिया में सरकारी भूमि खाली कराते तहसीलदार इटवा देवेन्द्र मणि त्रिपाठी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुरकौलिया में सरकारी भूमि से वर्षों पुराने कब्जे को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को मुक्त कराया गया। यहां पर अब पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा।
तहसील क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया में गाटा संख्या 360, 361, 362, 349 व 85 के 1.128 हेक्टेयर नवीन परती भूमि पर हुए कब्जे को लेकर तहसील प्रशासन ने कई बार मुक्त कराने का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिल पा रही थी। हर बार दर्जनों महिलाओं के विरोध के चलते टीम को वापस होना पड़ा। इसके चलते गांव में पंचायत घर व पानी की टंकी निर्मित होने का मामला भी अधर में लटका था। बृहस्पतिवार को एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या के निर्देश पर तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अगुवाई में लगभग आधा दर्जन लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय के साथ पैमाइश कराई गई। इस दौरान कब्जाधारियों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
द