फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government land was transferred to daughter's name by fraud, case

Siddharthnagar News: फर्जीवाड़ा कर सरकारी भूमि करा दिया पुत्री के नाम, केस

Thu, 24 Oct 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Government land was transferred to daughter's name by fraud, case
सिद्धार्थनगर। फर्जीवाड़ा कर सरकारी भूमि को खतौनी में अपने पुत्री के नाम कराने के मामले में बांसी पुलिस ने एक के विरूद्ध केस दर्ज किया है। मामला बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम चवरताल का है, जहां पर फर्जी अभिलेख प्रस्तुत कर खतौनी में अपने पुत्री का नाम दर्ज कराया गया है। चकबंदी अधिकारी बांसी पंकज कुमार की तहरीर पर बांसी पुलिस जालसाजी, धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा मामले में केस दर्ज छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बांसी तहसील के ग्राम चवरताल में फजलुरर्हमान पुत्र इदीश निवासी जनियाजोत ने अपनी पुत्री को फर्जी तरीके से अदालत की पुत्री बताकर न्यायालय में सन 1359 फसली की नकल खतौनी प्रस्तुत करके नवीन परती के कई गाटों पर 14 जून 2013 को खतौनी में नाम दर्ज कराने का आदेश पारित करा लिया।
विज्ञापन

नकल सन 1359 फसली के संदिग्ध अनुभव करने पर जिलाधिकारी ने 29 अगस्त 2023 के माध्यम से पत्रावली पर संचित नकल सन 1359 फसली के पुष्टि के बावत डीएम बस्ती से कराने के लिए पत्राचार किया। जिस पर डीएम बस्ती के 21 सितंबर 2023 के वह नकल फर्जी है व अभिलेखागार बस्ती द्वारा जारी नहीं की गयी है। इस प्रकार तत्कालीन चकबंदी अधिकारी बांसी के आदेश 14 जून 2013 से लगभग 90 बीघा की हानि ग्राम सभा को हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed