फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government alert due to increasing infection of corona in Nepal

नेपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से सरकार अलर्ट

Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Government alert due to increasing infection of corona in Nepal
नेपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से सरकार अलर्ट
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर वहां की सरकार अलर्ट हो गई है। संक्रमण को रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों में 25 लोग ही मौजूद रह सकेंगे। इसके अलावा, भारत की सीमा से सटे इलाकों के लिए और भी कई अहम फैसले लिए गए हैं।
नेपाल की राजधानी काठमांडू के तीनों जिला प्रशासन कार्यालयों ने कोरोना वायरस के प्रसार के कारण फरवरी तक सार्वजनिक सभाओं, जुलूसों, सभाओं और संगोष्ठियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत के सीमावर्ती जिले रूपनदेही, कपिलवस्तु और दांग में होने वाले कार्यक्रम भी स्थगित किए जाएंगे।
विज्ञापन

तीनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को आदेश जारी कर, जरूरी निर्देशों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया। काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर के जिला प्रशासन कार्यालयों ने कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर पांच दिनों तक क्वारंटीन रहने का नियम बना दिया है। घाटी में धार्मिक स्थलों पर नियमित पूजा-पाठ को छोड़कर, अन्य धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन और पूजा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी कार्यक्रम में एक साथ सिर्फ 25 लोगों की मौजूदगी की अनुमति होगी। स्वास्थ्य सचिव रोशन पोखरेल ने संसद की शिक्षा और स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहा कि सरकार संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है, लेकिन कोरोना को नियंत्रित करने के लिए हर जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed