{"_id":"6733c63b80cceb8e370dafa7","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-team-won-in-cricket-and-deoria-team-won-in-volleyball-siddharthnagar-news-c-7-gkp1006-745338-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्रिकेट में गोरखपुर तो वॉलीबॉल में देवरिया की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्रिकेट में गोरखपुर तो वॉलीबॉल में देवरिया की टीम विजेता
Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। क्रिकेट (बालिका) में गोरखपुर की टीम विजेता और कुशीनगर की टीम उपविजेता बनी। पीटी प्रतियोगिता में गोरखपुर और देवरिया संयुक्त रूप से प्रथम, महराजगंज द्वितीय और कुशीनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल में देवरिया की टीम विजेता और गोरखपुर की टीम उपविजेता बनी।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्राथमिक के 50 मीटर बालक में गोरखपुर के रोहित, बालिका में कुशीनगर की अंतिमा पाल, 100 मीटर बालक में गोरखपुर के रोहित, बालिका में देवरिया की शाहीन, 400 मीटर बालक में महराजगंज के अरविंद, बालिका में देवरिया की सुजाता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक स्तर के 100 मीटर बालक वर्ग में महराजगंज के अमरेश, बालिका में गोरखपुर की सृष्टि मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंडलीय बेसिक सहायक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार मिश्रा, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रभात राय, राजेश धर दुबे, तारकेश्वर शाही, विनोद मौजूद रहे।