{"_id":"64d279f97c0a3a6c3a071627","slug":"goods-worth-more-than-three-lakh-destroyed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2698-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में लगी आग, तीन लाख से अधिक का सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में लगी आग, तीन लाख से अधिक का सामान नष्ट
Tue, 08 Aug 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी बाजार अज्ञात कारण पक्का मकान में लगी आग।
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी बाजार में सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारण से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गृहस्वामी ने तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही है।
क्षेत्र के बभनी बाजार निवासी सुरेंद्र का परिवार सोमवार की रात खाना खाकर सो गया। रात तकरीबन डेढ़ बजे कमरे से धुआं उठने लगा। जब परिवार के लोगों को जानकारी हुईं तब तक आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई और शोर कर गांव वालों को इकट्ठा किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तबतक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। गनीमत रही कि घर में रखा गैस सिलिंडर ब्लास्ट नहीं हुआ। गृहस्वामी के मुताबिक, आग से बर्तन, कपड़े, अनाज सहित लगभग तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मिश्रौलिया पुलिस की टीम रात में ही मौके पर पहुंची गई। मंगलवार की सुबह सूचना पर हलका लेखपाल रामभरत भी पहुंचे। उन्होंने आगलगी से हुई क्षति का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि क्षति की रिपोर्ट भेजी जाएगी।