{"_id":"61c74cad6dc3290e405e2c92","slug":"goods-will-be-available-only-if-you-wear-a-mask-siddharthnagar-news-gkp4212341127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाए रहने पर ही मिलेगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाए रहने पर ही मिलेगा सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्क लगाए रहने पर ही मिलेगा सामान
सिद्धार्थनगर। कोरोना के नए स्वरूप के संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए पाबंदियां शुरू हो गई हैं। शनिवार रात्रि 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी हो जाएगा। वहीं कोरोना को रोकने के लिए बिना मास्क के दुकानों पर सामान नहीं देने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। इसके लिए दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा कि वे बिना मास्क के लोगों को सामान न दें। इसके लिए कई अन्य नियम भी प्रभावी होंगे।
हालांकि कोरोना के नए स्वरूप के बढ़ते प्रकोप को देखने के बावजूद लोगों में डर नहीं है। बाजार हो या अन्य स्थान, लोग भीड़ में नजर आ रहे हैं। न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही कोई मास्क लगा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि लापरवाही घातक साबित हो सकती है। कुछ जिलों और शहरों में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। नए स्वरूप के सामने के आने के बाद सतर्कता बढ़ रही है। बढ़ते हुए मामले को देखते हुए पहली और दूसरी लहर जैसी नौबत न आने पर इसे देखते हुए शासन सख्त हो गया है।
साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि तीसरी लहर फरवरी माह में आ सकती है। ऐसे में स्थिति को बिगड़ने से रोकने के उपाय तेज किए जा रहे हैं। इसके लिए पाबंदियां शुरू हो गई हैं। शासन की ओर से इस संबंध में गाइड लाइन जारी कर दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश हैं। नए नियम के तहत शनिवार रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू प्रभावी हो जाएगा। लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके, उसके लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अब दुकान पर बिना मास्क के सामान नहीं दिया जाएगा। इसके लिए दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा कि बिना मास्क लगाने वालों को ही सामान न दें।
विज्ञापन
आवश्यक सेवाओं और रात्रि में उद्योगों संबंधित कर्मियों को उनकी आईडी के आधार पर आने-जाने दिया जाएगा। शापिंग माल, मास्क, सामाजिक दूरी का पालन और सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। एक स्थान पर एक साथ 200 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। अगर होते हैं तो कार्रवाई की जद में आएंगे। इसके अलावा अन्य पाबंदियां प्रभावी होंगी। इसके पीछे शासन की मंशा है कि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। इस संबंध में एसडीएम उमाशंकर ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों को पालन कराया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
बाजार में उमड़ रही भीड़, मास्क का इस्तेमाल भूले
कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नए स्वरूप का प्रसार तेजी से हो रहा है। बावजूद इसके लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। बाजार में दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। लोग खुद की जिदंगी से बेपरवाह हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अगर लोग सतर्क नहीं हुए तो स्थिति गंभीर होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।