फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gonda's youth died in a suspicious condition in Biskohar

गोंडा के युवक की बिस्कोहर में संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 08 Jun 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gonda's youth died in a suspicious condition in Biskohar
गोंडा के युवक की बिस्कोहर में संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर पश्चिम मोहल्ले का मामला
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर पश्चिम मोहल्ले में मंगलवार को संदिग्ध हाल में जनपद गोंडा के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिस्कोहर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

बिस्कोहर स्थित पश्चिम मोहल्ले में मंगलवार दोपहर ढाई बजे के करीब गोंडा जिले के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जनपद गोंडा के थाना धानेपुर क्षेत्र के सत्तू पुरवा गांव निवासी राम बेलास (35) पुत्र राम प्रताप पासवान के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर अपने हमराहन के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी बिस्कोहर राम प्रकाश चंद्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले चार वर्षों से बिस्कोहर के पश्चिम मोहल्ला निवासी मन्नू के यहां आता जाता था। सोमवार को वह अपने घर सत्तू पुरवा से बिस्कोहर आया था। पश्चिम मोहल्ला निवासी मन्नू ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब इसके सीने व पेट में दर्द होने लगा हम लोग इलाज के लिए इसे लेकर स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचे जहां दवा चलने के बाद इसे दर्द से राहत मिल गया। फिर उसे लेकर घर पहुंचे। कुछ देर बाद उसे झटका आने लगा। जब तक डॉक्टर को बुलाते उसकी मौत हो गई। इस संबध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर राम प्रकाश चंद्र ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed