{"_id":"69a1ed2cfb2ef863590770f6","slug":"golhaura-youth-dies-in-pune-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154277-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुणे में गोल्हौरा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुणे में गोल्हौरा के युवक की मौत
Sat, 28 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के फजिहतपुर निवासी युवक की पुणे में हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई ।
बताया जा रहा है कि विरेंद्र कुमार यादव (34) पुत्र रामकुमार यादव पुणे में ट्रक चालक था। वह शुक्रवार की सुबह ट्रेलर ट्रक लेकर पुणे से मुंबई माल लोडिंग के लिए जा रहा था। भोर में 5 बजे वह खंडाला घाट मुंबई के समीप पहुंचा ही था कि ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना में विरेंद्र की मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी से फोन पर उसके जैसे ही सूचना मिली। पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।
मौत के बाद से परिवार के लोगों रो- रोकर बुरा हाल है। विरेंद्र की पत्नी तारा यादव के जुड़वा बेटे आर्यन व आयुष और बेटी काव्य हैं। विरेंद्र की मौत से जहां बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं पत्नी की मांग सुनी हो गई है। कमाऊ पुत्र खो देने से पिता रामकुमार व माता किसलावती की मानों दुनिया ही उजड़ गई। संवाद