फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gold and silver stolen from BJP leader's shop

Siddharthnagar News: भाजपा नेता की दुकान से सोना-चांदी चोरी

Wed, 25 Feb 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver stolen from BJP leader's shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। स्थानीय में कस्बे में स्थित सीओ आवास के पास सोमवार देर रात थोक किराना व्यापारी और भाजपा नेता विष्णु जायसवाल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण और नकदी उड़ा दिए। सामान समेटने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए।
वहीं, कस्बे में सीओ आवास के पास दुकान में हुई इस वारदात से कारोबारी आक्रोशित हो गए। व्यापार मंडल ने घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर कराकर संयुक्त प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंपकर मामले के जल्द पर्दाफाश की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांसी कस्बा निवासी विष्णु जायसवाल सोनू ने बताया कि मकान में नीचे उनकी दुकान है और ऊपर आवास है। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए नीचे आए तो देखा दुकान का शटर खुला था। जब अंदर गए तो देखा एक कंपनी से इनाम में मिला था सौ ग्राम सोना और दीपावली में पूजा की हुई लगभग सवा किलो चांदी, एक मोबाइल और सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर और कोतवाली पुलिस को दी। सोनू जायसवाल का कहना है कि आठ साल पहले उन्होंने सबसे सुरक्षित स्थान का चयन कर यहां दुकान और आवास बनवाया था। क्योंकि, सामने ही सीओ कार्यालय और आवास के साथ एसडीएम का आवास है, लेकिन उनका यह भ्रम टूट गया। अब वह अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर सीओ रोहिणी यादव और कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने व्यापारियों से वार्ता कर भरोसा दिलाया कि वारदात के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed