फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Girls were made to memorize the helpline number.

Siddharthnagar News: बालिकाओं को कंठस्थ कराया हेल्पलाइन नंबर

Thu, 11 Jan 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Girls were made to memorize the helpline number.
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर क्षेत्र के स्थित बगवा बरई के खैर टेक्निकल कॉलेज में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूक किया गया। स्थानीय थाना की महिला पुलिस ने बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर कंठस्थ कराया गया। सुरक्षित ढंग से आवागमन करने की जानकारी बालिकाओं को दी गई। डुमरियागंज थाने की महिला आरक्षी उर्मिला व संगीता मौर्य ने बालिकाओं को बताया कि जब वह घर से स्कूल को आवागमन करती है, तो सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

सरकार महिलाओं संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसमें 1090 वूमेन पावर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला व 108 एंबुलेंस सेवा है। जिसको सभी बालिकाएं कंठस्थ कर विषम परिस्थितियों में प्रयोग कर सकती है। सभी नंबरों की सुविधाएं निर्धारित समय अवधि में उपलब्ध होगी। महिला पुलिस टीम ने बालिकाओं से स्कूली शिक्षा के दौरान आने वाली परेशानी हुआ, उन बिंदुओं पर भी चर्चा की और समाधान बताया गया। इस दौरान इरशाद अहमद खान, फैयाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed