{"_id":"6783fa9c77a34162c402de5b","slug":"girls-were-being-taken-to-nepal-by-luring-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130652-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झांसा देकर किशोरियों को ले जा रहे थे नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झांसा देकर किशोरियों को ले जा रहे थे नेपाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा बाॅर्डर पर पकड़ी गईं दो किशोरी और आरोपियों को एएचटीयू की टीम ने नोएडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। दोनों नेपाली नागरिकों के खिलाफ वहां केस चलेगा।
क्योंकि अगवा करने के मामले में दोनों पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। वह मामले की जांच में लगी थी, तभी सीमापार करने की कोशिश में एसएसबी 43वीं वाहिनी ने दबोच लिया था।
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने शुक्रवार देर शाम सीमा पार करने की कोशिश में दो किशोरी और युवकों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। दोनों पेंटिंग करने का कार्य करते थे।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि दोनों युवतियों को नोएडा से लेकर आए थे। नेपाल लेकर जाने वाले थे। दोनों एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के सुपुर्द कर दिया। एएचटीयू नोएडा पुलिस से संपर्क करके जानकारी दे दी थी। वहां से पुलिस टीम लेने के लिए निकली थी। रविवार को नोएडा पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद आरोपी जगत चाई और अब्दुल्ला खान निवासी श्रीनगर वार्ड संख्या दो जिला कपिलवस्तु नेपाल। उसके साथ ही दोनों किशोरियों को एएचटीयू ने सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध एएचटीयू प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा में केस दर्ज था। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस टीम आई थी आरोपी और किशोरियों को सुपुर्द कर दिया गया।ि