{"_id":"651c7f49b72bc82f86037eaa","slug":"girls-players-team-not-formed-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1016-325439-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहींं बनी बालिका खिलाड़ियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहींं बनी बालिका खिलाड़ियों की टीम
Wed, 04 Oct 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के बावजूद भी बालिका खिलाड़ियों की टीम नहीं बन सकी है। इस कारण पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में फुटबाल प्रतियोगिता कराना चुनौती का विषय बन गया है। शासन के निर्देश के अनुसार खेल विभाग को चार खेलों की प्रतियोगिताएं करानी हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया जाता है। इस बार फुटबाल में जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है तो खेल अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है कि बिना बालिका खिलाड़ियों के प्रतियोगिता कैस कराई जाएगी? खेल अधिकारी निजी विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्याें से संपर्क कर रह हैं ताकि किसी तरह टीम बन जाए। खेल विभाग में फुटबाल कोच लक्ष्मी को वर्तमान सत्र में नियुक्ति हुई है। उन्होंने बालकों की टीम बना दी है, लेकिन बालिका खिलाड़ियों की टीम नहीं बन पाई है।
जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 व 8 नवंबर को होगा। इसमें बालिका वर्ग की फुटबाल, बालक वर्ग में वॉलीबॉल एवं कबड्डी एवं बालिक व बालिका वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल की बालिका टीम नहीं बन सकी है। इस बार निजी विद्यालयों से खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा। फुटबाल में रूचि रखने वाली खिलाड़ियों को स्टेडियम में नियमित प्रैक्टिस के लिए प्रेरित किया जाएगा। निजी विद्यालयों की प्रतियोगिताएं स्टेडियम में कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे अच्छे खिलाड़ियों को चुनने में मदद मिलेगी।