फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   girls knew system of government offices

बालिकाओं ने जानी सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली

Wed, 24 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
girls knew system of government offices
स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत कलेक्ट्रेट में छात्राओं को जानकारी देते डीएम दीपक मीणा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बालिकाओं ने जानी सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम ने बालिकाओं को दी अहम जानकारी
विकास भवन, जिला विद्यालय निरीक्षक, एआरटीओ कार्यालय भी पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की बालिकाएं कलेक्ट्रेट, थाना कोतवाली समेत अन्य सरकारी कार्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली, साथ ही योजनाओं और कार्यक्रमों से भी अवगत हुईं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की बालिकाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। जहां जिलाधिकारी दीपक मीणा से रूबरू हुई। बच्चियों ने पढ़ाई से लेकर डीएम की कुर्सी तक पहुंचने तक के बारे में सवाल किया। डीएम ने कहा कि सफलता उसी को मिलती है, जो इच्छित विषय या क्षेत्र चुनता है। दबाव में कोई कार्य बेहतर नहीं होता है। डीएम से सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्या, एआरटीओ कार्यालय पर विभागाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला से मिलकर कार्य एवं दायित्व के बारे में समझा। बाद में सदर थाना और महिला थाने में पहुंचकर पुलिसिया कार्यप्रणाली के साथ ही महिलाओं की सुुरक्षा और न्याय के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी पूछताछ की। इस दौरान शिक्षिका अख्तर जहां कुमारी श्वेता, कुमारी प्रियंका मनोहर, डॉ. शिवा शर्मा समेत 30 छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन

फोटो-
छात्राओं ने जाना थाने के कामकाज का तरीका
स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत पहुंची थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डुमरियागंज थाने का भ्रमण किया। पुलिस के कामकाज के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने सलामी गार्ड, स्वागत कक्ष, कम्प्यूटर रूम देखते हुए एफआईआर दर्ज करने का तरीका भी जाना। इंस्पेक्टर ने उन्हें आपराधिक धाराओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी शाइस्ता खान ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वायरलेस, मालखान, कम्प्यूटर कक्ष, आंतरिक सुरक्षा व शांति व्यवस्था, यातायात जागरूकता, सहित विभिन्न जानकारियां दीं। इसके अलावा शाइस्ता खान ने नारी सुरक्षा को लेकर शासन की ओर से चलाई जा रहीं सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान इंस्पेक्टर केडी सिंह, संगीता यादव, शशिकांता सचान, सीमा, सोनी, वंदना, सुमनलता मौर्य, आशुम यादव, सुमित्रा, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed