{"_id":"6283dff4ce330c1cc33cd2cf","slug":"girl-seriously-injured-due-to-pickup-siddharthnagar-news-gkp4372084171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट से छात्रा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट से छात्रा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की चपेट से छात्रा गंभीर रूप से घायल
डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित नहर पुल के पास मंगलवार शाम पिकअप की चपेट से 10 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीलिया निवासी रसीद अहमद की 10 वर्षीय पुत्री अलीशा बनगवां बरई के टेक्निकल स्कूल में पढ़ती है। वह मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल ही अपने घर बसडिलिया जा रही थी। वह डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर हल्लौर सरयू नहर पुल के पास ही पहुंची थी। तभी डुमरियागंज की तरफ से बस्ती की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। उसी वाहन से घायल बालिका को उपचार के लिए बस्ती जिला चिकित्सालय भेजा गया है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।