{"_id":"65f87f6afbfea25210034e8b","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-hanging-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114549-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Mon, 18 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के करहिया गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में एक युवती की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के करहिया गांव निवासी वंदना चौरसिया (23) पुत्री राम शंकर चौरसिया की रोज की तरह रविवार को खाना खाकर घर के बरामदे में सोने चली गई। बरामदे से लगे घर में दो छोटे कमरे अंदर की और है। परिवार के अन्य लोग भी अलग-अलग जगह रात को अपने कमरे में सो रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग 4:30 बजे जब सोकर मुख्य मकान में आए तो देखा कि वंदना अपने तख्त से गायब है।
लोगों को लगा कि वह खेत की ओर तो नहीं गयी है। कुछ देर जब नहीं मिली तो बाद में जब घर के अंदर सबसे अंतिम कमरा के पास गए तो भीतर से कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरार से झांक कर देखा तो छत के कुंडे के सहारे फंदे से उसका शव लटक रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने मुकामी पुलिस चौकी खुनुवां को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ शोहरतगढ़ दरवेश कुमार की मौजूदगी में एसएचओ राज कुमार पांडेय मय फोर्स व चौकी इंचार्ज खुनुवां जगत नारायन यादव मय हमराही एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर फाटक तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।