फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ginger price

Siddharthnagar News: चाय का स्वाद हुआ खराब, अदरक का भाव 180 पार

Sat, 16 Dec 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
ginger price
सिद्धार्थनगर। चाय के स्वाद को चार चांद लगाने वाली अदरक का भाव आसमान छू रहा है। जिससे इसके शौकीनों का चाय में एंटीबायोटिक खुराक मिलाना भारी हो गया है। लोग मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए इस एंटीबायोटिक खुराक का इस्तेमाल करते हैं। सबसे ज्यादा उपयोग लोग सर्दी में चाय में मिलाकर ज्यादा करते हैं। पिछले महीने 60 रुपये किग्रा बिकने वाली अदरक अचानक से 180 से 190 रुपये प्रति किग्रा बिकने लगा है।
विज्ञापन

अदरक व्यापारी का कहना है कि अंतिम बारिश होने से अदरक की खुदाई नहीं हो पाई है, जिससे इसके दाम में एकाएक उछाल आ गया है। व्यापारियों ने बताया कि इन दिनों अदरक का भाव 190 रुपये किग्रा है। इतना ही नहीं किसी-किसी बाजारों में तो इसकी 200 रुपये भी बिक रही हैं। वहीं थोक व्यापारी दीपेंद्र यादव ने कहा कि अदरक की कीमत थोक में 120 रुपये प्रति किग्रा है। लेकिन फुटकर में 180-190 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चाय से लेकर खाने तक हर चीज में अदरक की जरूरत पड़ती है। लेकिन अदरक का दाम बढ़ने से खरीदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अजय वरुण ने बताया कि ठंड के समय में लोग चाय पीना ज्यादा पसंद करते है। लेकिन अचानक अदरक का दाम बढ़ने से लोगों को चाय में अदरक का स्वाद नहीं मिल पा रहा है, जिससे चाय की चुस्की लेने में आनंद नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी और भाड़ा बढ़ने से भी अदरक के दाम में उछाल आया है। बताया कि पहले एक गाड़ी एक लाख दस हजार में आती थी, लेकिन अब उसका रेट बढ़कर एक लाख साठ हजार हो गया है, जिससे यहां अदरक के दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed