{"_id":"62321cc88751f7489065cf06","slug":"get-it-insured-vaccination-of-adolescent-dm-siddharthnagar-news-gkp430210021","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों को लगवाएं कोरोनारोधी टीका : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों को लगवाएं कोरोनारोधी टीका : डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/इटवा। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर जिला अस्पताल में स्थापित टीकाकरण केंद्र का डीएम दीपक मीणा ने शुभारंभ किया। इटवा सीएचसी पर एसडीएम अभिषेक पाठक ने छोटे बच्चो से फीता कटवाकर टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को बीईएल कंपनी की बनी कार्बीवैक्स की डोज लगाई जाएगी। कार्बीवैक्स की पहली डोज लगवाने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाई जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी, सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, डॉ. मनोज चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा, सह आचार्य माइक्रोबायलाजी डॉ. सना जमाली, अरुण त्रिपाठी, अमेरिका यादव, संघमित्रा, रूपम सिंह, कंचन पटेल, मीना शुक्ला, प्रियांशी कसौधन आदि उपस्थिति रहे। इटवा सीएचसी में एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके वैद्य ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन की औपचारिक शुरुआत की गई है।