फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Get better facilities, good parks will make'

‘मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, बनाएंगे अच्छे पार्क’

Thu, 23 Nov 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
'Get better facilities, good parks will make'
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने नगरों में बेहतर आवागमन, अच्छे पार्क, साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था के अलावा फुटकर व पटरी दुकानदारों के नई नीति बनाने का वादा किया है। जिला जेल के सामने मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भाजपा के नेतृत्व में निकाय पार्टी के संकल्प पत्र के अनुसार जनता को सेवा दे। उन्होंने सपा-बसपा पर तंज भी कसे। बिना नाम लिए पूर्व नगरीय विकास मंत्री आजम खां को उल्टी खोपड़ी का व्यक्ति कहा।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे डॉ. महेंद्रनाथ ने कहा कि वर्ष 2002 के बाद से यूपी में लूट-खसूट का राज था। नगर निकायों के पैसों का दुरुपयोग हुआ है। अब परिस्थितियां बदली हैं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की साफ-सुथरी छवि की सरकार काम कर रही है। देश-प्रदेश तेजी से प्रगति की राह पर बढ़ रहा है। चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के पास जाति-धर्म का गणित बैठाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि निकायों में भाजपा की जीत के बाद हर नगर में काजी हाउस की व्यवस्था का पुनर्गठन करते हुए घुमंतू पशुओं को चारा-पानी की सुदृढ़ व्यवस्था होगी। फुटकर, पटरी व खोमचा दुकानदारों को नीति बनाकर पुलिसिया उत्पीड़न से बचाने और सुचारु व्यवसाय के अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरों में शौचालय निर्माण की धनराशि 4 हजार से बढ़कर 20 हजार रुपये की जाएगी। सीएचसी-पीएचसी को गरीब बस्तियों से जोड़ेंगे, जिससे वहां रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने देश-प्रदेश की तरह निकायों में भी साफ-सुथरी सरकार देने का वादा किया। जनसंघ के जमाने से सिद्धार्थनगर से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि शुरू से ही यह भाजपा की मजबूत भूमि रही है। इस बार भी जिले की हर निकाय में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं। सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.सतीश द्विवेदी, श्यामधनी राही, प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, बबिता कसौधन, सुनील अग्रहरि सहित क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, दिलीप चतुर्वेदी, दीपक मौर्य, केशभान राय, राजेंद्र पांडेय, लालजी शुक्ल, रमेश गुप्ता, लवकुश ओझा आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed