{"_id":"683352135e182bdec80ac68e","slug":"gbca-blue-beat-red-by-five-wickets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138162-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जीबीसीए-ब्लू ने रेड को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जीबीसीए-ब्लू ने रेड को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया एक दिवसीय क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जीबीसीए-रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट खेला गया। इसमें ब्लू ने रेड को पांच विकेट से हरा दिया। ब्लू की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए दुर्गेश ने 86 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुनाव गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ( जीबीसीए )रेड ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। इसमें रंजीत ने 87, मेधांस ने 44 रन व शिवांस ने 42 रनों की पारी खेली। ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्येंद्र ने तीन विकेट और सचिन, श्रेयांस, गौरव व ऋषभ ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 20.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य काे हासिल कर लिया। इसमें दुर्गेश ने 86 रन, सचिन ने 62 रन व एहतेशाम ने 10 रनों की पारी खेली। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिमन्यु ने तीन व रितेश ने दो विकेट चटकाएं। इस दौरान विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।