फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gangster Rakesh's property worth three crores will be attached

कुर्क होगी गैंगस्टर की तीन करोड़ की संपत्ति

Wed, 14 Sep 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gangster Rakesh's property worth three crores will be attached
कुर्क होगी गैंगस्टर राकेश की तीन करोड़ की संपत्ति
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा में जेल में बंद राकेश सिंह पर कार्रवाई
डीएम ने शिक्षक के निजी स्कूल, वाहन एवं भूमि की कुर्की का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा के आरोप में जेल में बंद सरगना राकेश कुमार सिंह की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश डीएम संजीव रंजन ने दिया है। एसओ मोहाना की रिपोर्ट पर उसका देवरिया स्थित निजी स्कूल, वाहन एवं माता के नाम गोरखपुर में खरीदी गई भूमि कुर्क की जाएगी। डीएम ने कुर्की आदेश तामिल कराने के साथ गैंगस्टर को तीन माह के भीतर साक्ष्य समेत प्रत्यावेदन करने का मौका दिया है।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा के मामले में एसटीएफ ने देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कुईचवार निवासी राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच में फर्जी अभिलेख के आधार पर अयोग्य लोगों को शिक्षक बनाए जाने के मामले में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोहाना के एसओ की तरफ से डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत राकेश के पास आय का कोई अतिरिक्त स्रोत नहीं है। वह एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसने गैंग के मुखिया के रूप में गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त रहते हुए स्वयं एवं माता के नाम से संपत्ति अर्जित की है, जो उसकी आय से अधिक है। डीएम ने गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत उसकी संपत्ति कुर्क करने आदेश दिया है। कुर्क संपत्ति को सुपुर्दगी में लेने के लिए गोरखपुर एवं देवरिया के डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये संपत्ति होगी कुर्क
राकेश कुमार सिंह की देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जैतपुरा स्थित जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल, जिसकी अनुमानित कीमत 2.35 करोड़ रुपये है, कुर्क होगी। उसके नाम से 20 लाख रुपये की कीमत का एक वाहन और माता चंद्रावती के नाम से गोरखपुर जिले के सदर तहसील के ग्राम तुलसीराम में 44.33 लाख रुपये की कीमत की 2948 वर्ग फीट में बने एक मंजिला मकान को भी कुर्क किया जाएगा।

...
आय से अधिक है संपत्ति
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार राकेश कुमार सिंह को सितंबर 2009 से अप्रैल 2022 तक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक के रूप में बतौर वेतन 34.74 लाख रुपये मिले। इसके अलावा उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं है। जबकि अर्जित की गई संपत्ति की कीमत 2.99 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed