{"_id":"6314f5c324fa2e341e7674c9","slug":"ganeshotsav-in-badhani-siddharthnagar-news-gkp449398760","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति के भक्तिगीत पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति के भक्तिगीत पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
बढ़नी कस्बे में स्थापित गणेश प्रतिमा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति के भक्तिगीत पर झूमे श्रद्धालु
बढनी। नगर से लेकर गांव तक गणेश पूजा की धूम है। गली-गली गणपति बप्पा मोरिया से गूंज रही है। सुबह और शाम आरती और भजन में श्रद्धालु खूब झूम रहे हैं। बढ़नी नगर में तो अलग ही माहौल है।
नगर में स्टेशन रोड, गोला बाजार, चट्टी बाजार, कल्लन डिहवा, बस स्टाप, मुडिला, सहित कुल 17 मूर्तियां स्थापित की गई हैं। आकर्षण का केंद्र गोला बाजार में नंदी पर सवार शंकर जी के गोद में गणेश भगवान की प्रतिमा है। पं. शिव शंकर पांडेय ने बताया कि किसी भी देवता के पूजन से पहले गणेश जी की पूजा की आती है। नगर के पूजा स्थलों पर आरती के समय श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। एसडीएम शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इस समय शांति व्यवस्था से त्योहार मनाने के लिए लोगों से अपील की गई है। किसी प्रकार के नशे का प्रयोग अथवा शस्त्र प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी