{"_id":"5d616de98ebc3e01346ca66e","slug":"froud-was-80-lakh-siddharthnagar-news-gkp318817725","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण में 80 लाख रुपये का फर्जी भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण में 80 लाख रुपये का फर्जी भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण में 80 लाख रुपये का फर्जी भुगतान
- खेत को सड़क से सटा दिखा अधिक रकम का भुगतान करा लिया
- शोहरतगढ़ के बढ़नी ब्लॉक में सरयू नहर के लिए भूमि के अधिग्रहण का मामला
- जांच में सही मिले आरोप, केस दर्ज कर होगी वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी ब्लॉक में सरयू नहर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में 80 लाख रुपये के फर्जी भुगतान का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर डीएम दीपक मीणा ने एसडीएम शोहरतगढ़ को जांच सौंपी थी। छानबीन में आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम ने दोषियों पर केस दर्ज कर वसूली की कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
बढ़नी निवासी जगदंबा चौबे ने एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के मोहन कोला में सरयू नहर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान 80 लाख रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। कहा था कि अधिग्रहण के दौरान काश्तकार नईम और मुस्तकीम ने अपने खेत को सड़क से सटा दिखाकर फर्जी तरीके से अधिक धनराशि का भुगतान करा लिया था। उन्होंने अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्रभारी एसडीएम शोहरतगढ़ त्रिभुवन कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। शनिवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो आरोप सही मिले। नईम और मुस्तकीम के खेत सड़क से सटे नहीं पाए गए, बल्कि कुला और ताल से सटे पाए गए। एसडीएम ने बताया कि फर्जी तरीके से भुगतान के मामले में संबंधित व्यक्तियों एवं कर्मचारी से वसूली की कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।