फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   froud case

खुद को अफसर बता वसूली की कोशिश करने वाले पकड़े गए, तहरीर न मिलने पर पुलिस ने छोड़ा

Sat, 26 Jun 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
froud case
खुद को अफसर बता वसूली की कोशिश करने वाले पकड़े गए, तहरीर न मिलने पर पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बनकर पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंचे थे जांच करने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को शहर के कई निजी पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों में कुछ लोगों ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर वसूली करने की कोशिश की। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने उनको पकड़ लिया। इस मामले में निजी सेंटर संचालित करने वालाें की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण पुलिस ने उनको बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। तहरीर नहीं देने के मामले में निजी सेंटरों के संचालकों पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

जिले में अनाधिकृत रूप से अल्ट्रासाउंड और प्राइवेट अस्पताल के चलाए जाने के मामले सामने आते रहते हैं। टीम पहुंचने के बाद संचालक या तो बंद करके फरार हो जाते हैं। इसी की आड़ में कुछ लोग खुद को जांच अधिकारी बताते हुए ठगी करते हैं। शुक्रवार को एक ऐसा ही गैंग सामने आया, जो मुख्यालय के अलग-अलग अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचा। कहीं स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर कार्रवाई का हवाला देते हुए रुपये की मांग की तो कहीं अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए रुपये ऐंठने की कोशिश की। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि फर्जी टीम पकड़ी गई थी, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। इसलिए सभी का बयान लेकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed