फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Friendship by hiding religion on social media, then made pressure for marriage

Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर धर्म छिपाकर की दोस्ती, फिर बनाया निकाह का दबाव

Thu, 15 Jun 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Friendship by hiding religion on social media, then made pressure for marriage
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे का निवासी एक युवक ने हिन्दू बनकर फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से संपर्क कर छत्तीसगढ़ निवासी एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दो सप्ताह पहले उसे भगा ले आया था। इसके बाद उससे निकाह की तैयारी कर रहा था। मामला लोगों के संज्ञान में आने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। किसी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र एक कस्बे के निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर पर आरोप लगाया कि कस्बे के एक मुस्लिम युवक ने सोशल साइट पर अपना नाम बदलकर हिंदू लड़की से दोस्ती की। उसको बहला फुसलाकर कर दो सप्ताह पहले भगाकर लाया था। लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। युवक ने उसे घर में रखा है। युवक उससे निकाह करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान हिन्दू समुदाय के लोगों को जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही लड़की को बरामद कर लिया। उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया और तहरीर के आधार युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed