{"_id":"69cacecf45bc8fa4510f0a2c","slug":"friend-attacked-with-a-knife-and-bled-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155844-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दोस्त ने चाकू से हमलाकर लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दोस्त ने चाकू से हमलाकर लहूलुहान किया
Tue, 31 Mar 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। क्षेत्र के बसडीला मोदी नानकार में रविवार रात खेत की ओर गए अशरफ पर करीबी दोस्त समीर ने चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल अशरफ का बस्ती के एक निजी अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बसडीला मोदी नानकार गांव निवासी अशरफ का परिवार रविवार रात्रि में खाना खाकर सोया था। इस बीच गांव निवासी समीर अहमद उनके घर आ पहुंचा और जोर से घर का दरवाजा पीटने लगा। इसी बीच अशरफ की पत्नी घर बाहर निकली और दरवाजा पीटने का कारण पूछा तो आरोपी ने अशरफ को बुलाने के लिए कहा। पत्नी ने बताया कि गांव के पोखरे पर शौच करने के लिए गए है। इसके बाद आरोपी बगैर कुछ कहे वहां से चला गया और पोखरे पर अशरफ को पाकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से भाग निकला। अशरफ ने घायल अवस्था में इसकी सूचना अपने भाई सरवरे आलम को फोन पर दी।
परिजनों का आरोप है कि सारे वार चाकू से पेट में ही किए गए, जिससे उसकी आंत बाहर आ गई। परिजन उसे बस्ती के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां पर उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसके बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घायल के भाई की तहरीर पर समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।