फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fourth round election today

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं

Thu, 29 Oct 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांसी
अमर उजाला ब्यूरो/बांसी Updated Thu, 29 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतिम चरण के पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टिया बुधवार को रवाना हो गई। विकास खंड बांसी की पोलिंग पार्टियां रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, विकास खंड मिठवल की पोलिंग पार्टी तिलक इंटर कॉलेज बांसी व विकास खंड खेसरहा की पोलिंग पार्टियां विकास इंटर कॉलेज खेसरहा से रवाना हुई।
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए विकास खंड बांसी में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट व दो जोनल तथा एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा 12 सेक्टर पुलिस अधिकारी दो जोनल पुलिस अधिकारी व एक सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, विकास खंड खेसरहा में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2 जोनल मजिस्ट्रेट, 1 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर पुलिस अधिकारी, दो जोनल पुलिस अधिकारी व एक सुपर जोनल पुलिस अधिकारी तथा विकास खंड मिठवल में 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट, एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर पुलिस अधिकारी, दो जोनल पुलिस अधिकारी, एक सुपर जोनल पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

चौथे व अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 1784 व जिला पंचायत सदस्य के लिए 193 प्रत्यासी मैदान में हैं, इनके भविष्य का फैसला गुरुवार को 4.20 लाख मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम चरण का चुनाव विकास खंड मिठवल में 106, विकास खंड खेसरहा में 97 व बांसी में 76 क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होना है।
इसके लिए विकास खंड मिठवल कुल 646, खेसरहा में 682 व बांसी में 456  प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह तीनों विकास खंडो में कुल 12 जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव होना है, जिसमें दो जोगिया व डुमरियागंज विकास खंड का आंशिक हिस्सा है।
जिसमें वार्ड संख्या 23 में 17 वार्ड 28 में 8, वार्ड 29 में 5, वार्ड 30 में 13, वार्ड 31 में 24, वार्ड 32 में 24, 33 वार्ड में 16, वार्ड 34 में 17, वार्ड 35 में 19, वार्ड 36 में 19, वार्ड 37 में 12, वार्ड 38 में 14, प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें वार्ड 23 डुमरियागंज व वार्ड 38 जोगिया विकास खंड का आंशिक हिस्सा है।

तीनों विकास खंड में चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए 315 मतदान केंद्र व 673 बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में विकास खंड बांसी के 112864, खेसरहा के 151858, मिठवल के 157091 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed