{"_id":"60f45e318ebc3e6d7d16c792","slug":"fourth-death-in-car-collision-with-tree-siddharthnagar-news-gkp4023360114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गाड़ी के टकराने में हुई चौथी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गाड़ी के टकराने में हुई चौथी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से गाड़ी के टकराने में हुई चौथी मौत
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ थाना क्षेत्र के चेतिया संपर्क मार्ग पर रेहरवा धनगढ़िया ईंट भट्ठा के पास शुुक्रवार को पेड़ से बोलेरो टकराने से घायल खुशी (8) की शनिवार की रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में यह चौथी मौत है। अभी नौ लोगों का इलाज हो रहा है।
शोहरतगढ थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी निवासी राजाराम विश्वकर्मा के परिवार के सदस्य तथा कुछ रिश्तेदार शुक्रवार के दिन शादी के लिए लड़की देखने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया बाजार जा रहे थे। रेहरवा धनगढ़िया ईंट भट्ठा के पास जैसे ही पहुंचे थे, बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क के बगल पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार 13 जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों तथा पुलिस की सहायता से घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवा कर पीएचसी शोहरगढ पर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजाराम (60) निवासी रमवापुर तिवारी और अमित (3) पुत्र शिवा निवासी भेडिहवा को मृत्यु घोषित कर दिया। बाकी 11 लोगों का प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान राधेश्याम (45) सिकोटवा थाना कपिलवस्तु, नेपाल की मृत्यु उपचार के दौरान हो गई थी। चालक अनूप त्रिपाठी रमवापुर तिवारी की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ तथा खुशी (8) पुत्री विष्णु निवासी रमवापुर तिवारी को गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।