फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four people, including policemen injured in the fight

मारपीट में छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी समेत परिवार के सदस्य जख्मी

Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Four people, including policemen injured in the fight
मारपीट में पुलिसकर्मी समेत चार लोग जख्मी
विज्ञापन

आरक्षी की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य समेत 14 पर केस
बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल चौराहे पर देर शाम हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के मिठवल चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट हुई। जिसमें छुट्टी पर आए मुख्य आरक्षी समेत चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां एक पक्ष की तहरीर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पथरा थानाक्षेत्र के ग्राम भतिजवापुर निवासी छुट्टी पर घर आए मुख्य आरक्षी प्रदीप मिश्र बांसी से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मिठवल चौराहे पर स्थित राममिलन चौरसिया इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे कि वहां मौजूद गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया और देखते देखते मामला ज्यादा बढ़ गया और मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्ष को कोतवाली ले आई। इसके बाद घायल आरक्षी प्रदीप मिश्र, पिता परमात्मा मिश्र, भाई नवीन मिश्र और अशोक पांडेय को पीएचसी बांसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल आरक्षी पक्ष की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य दिलीप चौरसिया, उनके परिजनों समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरक्षी प्रदीप मिश्र की तैनाती गोरखपुर जिले में है। कोतवाल बांसी शैलेश सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed