फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four people died due to corona infection

कोरोना ने ली चार की जान, 54 नए संक्रमित मिले

Fri, 14 May 2021 10:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Four people died due to corona infection
कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत
विज्ञापन

17 दिन बाद 100 से कम हुए कोरोना सक्रिय केस
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में आए 54 नए पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के रफ्तार में शुक्रवार को कुछ कमी आई, जबकि कोरोना संक्रमण के कारण चार मरीजों की मौत से चिंता बढ़ा दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 54 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जबकि, 17 दिन से कोरोना के आंकड़ा 100 से कम हुआ। जिले में कोरोना सक्रिय केस की संख्या 1309 हो गई है। कोरोना संक्रमण से चार मौतें हुईं, जिसमें डुमरियागंज में दो, बांसी और नौगढ़ में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 77 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में बढ़ते हुए संक्रमण से बचाव जरूरी है।

आंकड़ों पर गौर करें तो डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में दो, बांसी और नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक मरीजों की कोरोना संक्रमण से जान चली गई। कोरोना गाइडलाइन के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं आई रिपोर्ट में जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में 11 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि बांसी एक, बढ़नी एक, भनवापुर एक, डुमरियागंज क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। इसके अलावा इटवा क्षेत्र में पांच, खेसरहा एक, खुनियांव तीन और लोटन ब्लॉक क्षेत्र में सात संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में तीन, नौगढ़ चार, शोहरतगढ़ चार और उसका ब्लॉक क्षेत्र में छह संक्रमित मिले। इसके अलावा चार अन्य संक्रमित मिले। इस बाबत सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से चार संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 54 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed