{"_id":"60ca2e4a8ebc3e29ff3f9933","slug":"four-more-people-on-radar-in-antigen-kit-case-siddharthnagar-news-gkp398340599","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन किट बेचने के रैकेट में चार और हैं पुलिस के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन किट बेचने के रैकेट में चार और हैं पुलिस के रडार पर
विज्ञापन
एंटीजन किट मामले में चार और लोग रडार पर
एसओजी टीम जल्द ही करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चार गैर विभागीय लोगों के जुड़े होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना जांच की एंटीजन किट के अवैध तरीके से बिक्री करने के रैकेट में चार और लोग पुुलिस के रडार पर हैं। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के चार संविदा कर्मियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
एसओजी टीम ने आरोपियों से पूछताछ और उनकी कॉल डिटेल के आधार पर चार और लोगों का नाम इस नेटवर्क से जुड़ रहा है। ये चारों स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं लेकिन गैर विभागीय हैं। जल्द ही एसओजी टीम उन्हें गिरफ्तार करेगी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से 23 लाख रुपये के दो हजार एंटीजन किट बरामद हुए हैं। उन्होंने कोरियर के माध्यम से भी एंटीजन किट का लिफाफा पटना भेजा था। इसी मामले में दो स्वास्थ्य कर्मियों का भी नाम सामने आया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अधिकारी एंटीजन किट की बिक्री के मामले और रैकेट के अंतिम आरोपी तक पहुंचने के लिए सक्रिय हैं। पुलिस को पर्याप्त इनपुट मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एंटीजन किट से जहां से भेजे जा रहे थे और जहां पहुंचाए जा रहे थे। ऐसे दोनों स्थानों की तस्दीक की जा रही है। संभावना है कि इसमें संदिग्ध आरोपियों के अलावा भी कुछ नाम और बढ़ सकते हैं। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी के अनुसार एंटीजन किट के मामले में साक्ष्यों के आधार पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के ओर अग्रसर हैं। फिलहाल चार गैर विभागीय लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।
सीएचसी, पीएचसी में चेक हो रहे हैं रिकॉर्ड
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी में एंटीजन किट के स्टॉक का मिलान कराया जा रहा है। टीके के स्टॉक की भी जांच की जा रही है। कोई भी गड़बड़ी मिलेगी तो जिम्मेदार चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गुम हुए टीके के 50 डोज
बढ़नी पीएचसी के अंतर्गत औदही कला गांव के 20 लोगों को दूसरे डोज में दूसरी कंपनी का टीका लगाए जाने के मामले में जांच हुई तो पीएचसी से कोविड टीका के 20 डोज गुम होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में विभागीय जांच के बाद कार्रवाई हुई थी। एंटीजन किट के बिक्री का मामला सामने आया है तो टीके की कालाबाजारी होने की भी चर्चा हो रही है।
एंटीजन किट के मामले में दो स्वास्थ्य कर्मियों का भी नाम आया है, उनको सेवा से बर्खास्त करने के लिए शासन को लिखा जाएगा। संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली है।
- दीपक मीणा, डीएम