{"_id":"61af947eef825f501826aa50","slug":"four-hundred-accountants-will-be-trained-for-disaster-control-siddharthnagar-news-gkp419055640","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित होंगे चार सौ लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित होंगे चार सौ लेखपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित होंगे चार सौ लेखपाल
सिद्धार्थनगर। बाढ़ आदि आपदा में त्वरित कार्यवाही और आपदा के बाद की स्थिति को संभालने के लिए जिले के चार लेखपालों को यूनिसेफ की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि प्रत्येक तहसील के 80 लेखपालों को प्रशिक्षित करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यूनिसेफ एवं जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की तरफ से तहसीलवार लेखपालों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी तहसीलों के सभागारों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार की होगी। यूनिसेफ की अधिकारी डॉ. उर्वशी चंद्र के साथ रिसोर्स पर्सन एवं प्रशिक्षक प्रीति एवं प्रशांत कुमार श्रीवास्तव की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बाढ़ कार्ययोजना के क्रियान्यवन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लेखपाल प्रशिक्षित किए जाएंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि बाढ़ आपदा से जिले का अधिकांश हिस्सा प्रभावित रहता है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने से संबंधित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अवगत रहने वाले लेखपाल को बाढ़ से बचाव संबंधी कार्ययोजना तैयार करने और त्वरित कार्रवाई करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ और जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के समन्वय से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। प्रशिक्षण स्थल पर सुबह संबंधित लेखपालों का पंजीकरण होगा, जिसके बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
तहसीलों में इन तिथियों को होगा प्रशिक्षण
नौगढ़ तहसील सभागार में 13 एवं 15 दिसंबर को लेखपालों का प्रशिक्षण होगा। बांसी में 14 एवं 16 दिसंबर को, डुमरियागंज में 17 एवं 18 दिसंबर को, इटवा में 20 एवं 21 दिसंबर और शोहरतगढ़ में 22 एवं 23 दिसंबर को लेखपालों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।