{"_id":"663e8357234d4cf5f6066ff6","slug":"four-cattle-got-burnt-due-to-fire-in-ghari-one-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117270-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घारी में लगी आग से चार गोवंशीय झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घारी में लगी आग से चार गोवंशीय झुलसे, एक की मौत
Sat, 11 May 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेंड़रियाजीत गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेंड़रियाजीत गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से घारी में आग लग गई। जिसमें बंधी चार गोवंश झुलस गए। वहीं एक की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मगर नहीं पहुंची। ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल आयुष कुमार वैश्य ने जल्द रिपोर्ट तहसीलदार को प्रेषित करने की बात कही।
क्षेत्र के पेड़रियाजीत गांव निवासी शोभाराम दूबे के आवासीय मकान के बगल पशुओं के लिए घारी बना रखा है। जिसमें एक तरफ भूसा तो दूसरे तरफ पांच गायों को बंधकर रखते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे अचानक घारी में से धुआं उठता दिखा। तत्काल लोगों ने आग बुझाने के प्रयास में लग कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंचने पर भी ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। करीब एक घंटे अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घारी में बंधी चार गायें बुरी तरह झुलस गई। वहीं एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल आयुष कुमार वैश्य ने घटना में नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को प्रेषित करने की बात कही।
इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि मौके पर नायब तहसीलदार को भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद जो भी आवश्यक होगा कार्रवाई करते हुए पीडि़त को सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।