{"_id":"60feeb958ebc3e588372203b","slug":"four-accused-of-cheating-arrested-siddharthnagar-news-gkp4033136115","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करने के चार आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करने के चार आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी करने के चार आरोपित गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। सोने का सिक्का देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सोमवार को एसओजी और लोटन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भुसौला अदाई गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से 52 हजार रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद आरोपितों का चालान कर दिया गया।
एसओ लोटन अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इलाहाबाद के रहने वाले कुछ लोगों को रुपये के बदले सोने का सिक्का देने के मामले में ठगी हुई थी। इस मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद आरोपित फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस लगी थी। चारों महराजगंज जनपद के निवासी हैं।
सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव के पास मौजूद हैं और कहीं जाने की योजना बना रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के साथ टीम तैयार करके मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घेराबंदी करके चारों को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान रोशन सिंह निवासी राजमंदिर, रमेश निवासी नाथनगर थाना चौक बाजार, मकसूद आलम निवासी नाथनगर थाना चौक बाजार, संजय चौरसिया निवासी बकइनिया हरैया थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज को पकड़ लिया गया। इनके पास से 52 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है।