{"_id":"64fcb32d314a46a76c04ff64","slug":"former-pradhan-and-pradhans-brother-in-law-died-in-a-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4384-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान और प्रधान के देवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान और प्रधान के देवर की मौत
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में गई दोनों लोगों की जान
पूर्व प्रधान को अज्ञात वाहन ने और प्रधान के देवर को डीसीएम ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई। इसमें इटवा-बढ़ऩी मार्ग पर स्थित तकियवा गांव के पास हुए हादसे में ग्राम प्रधान के देवर की मौत हो गई, जबकि इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सोहना शाखा नहर पुल पर पीछे से आए वाहन की टक्कर से पूर्व ग्राम प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों में गम का माहौल है। मौत की खबर मिलने के बाद दोनों लोगों के घर उनके जानने वाले पहुंच रहे हैं।
इटवा थाना के ग्राम कपियवा निवासी राजेश (28) पुत्र सोमई किसी कार्य से बाइक से घर से निकला था। अभी वह इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित तकियवा सड़क पर पहुंचा ही था कि डीसीएम चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक की भाभी मौजूदा समय में ग्राम प्रधान हैं। राजेश की दुर्घटना में हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो लड़को के पिता मौत की खबर मिलने के बाद वह भी परेशान हैं। वहीं दूसरी घटना इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सोहना पुल के पास हुआ। जिसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई। त्रिलोकपुर थाने के ग्राम तराव निवासी अशोक तिवारी (47) पुत्र पारसनाथ तिवारी पूर्व ग्राम प्रधान थे। शनिवार किसी कार्य डुमरियागंज गए थे। वहां से लौट रहे थे कि लगभग 10 बजे इटवा-डुमरियागंज माग पर स्थित सोहना शाखा नहर पुल पर पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि चालक फरार है। लेकिन वाहन को थाने में लाकर खड़ा करा दिया गया है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी घटना में टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी ली जा रही है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।