फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Forgery: Many teachers are still under investigation

फर्जीवाड़ा : जांच के दायरे में अभी भी हैं कई शिक्षक

Sun, 09 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Forgery: Many teachers are still under investigation
फर्जीवाड़ा : जांच के दायरे में अभी भी हैं कई शिक्षक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े की जांच के दायरे में अभी भी जिले के कई शिक्षक शामिल हैं। विभागीय जांच से दोषमुक्त होकर बहाल हो चुके मुख्य आरोपित ने एसटीएफ एवं पुलिस की पूछताछ में कई महत्वपूूर्ण राज उगले थे। उसने बताया था कि फर्जीवाड़े में तत्कालीन बीएसए समेत बीएसए कार्यालय के कई कर्मचारी भी शामिल रहे, जिनकी मिलीभगत से फर्जी शिक्षकों की भर्ती कराई गई।
जिले में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश वर्ष 2018 में हुआ, जिसके बाद से चल रही जांच में फर्जी शिक्षकों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी वर्ष एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने गोरखपुर से पकड़े गए शिक्षक राकेश सिंह से कई राज उगलवाए थे। उसमें पूर्व बीएसए समेत कार्यालय के कई कर्मचारी भी फर्जीवाड़े में शामिल बताए गए थे। इसी के साथ पुलिस टीम ने बीएसए कार्यालय से ही एक बाबू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

यहां तक कि तत्कालीन बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न थानों में फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज कराए थे और तभी से कई और फर्जी शिक्षक पकड़े गए। यह आंकड़ा सौ से पार कर चुका है। अब जबकि एक तरफ पांच दिन पूर्व इसी फर्जीवाड़े मामले में दो शिक्षक बर्खास्त किए गए। वहीं दूसरी तरफ फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपित को शिक्षा विभाग बहाल कर चुका है। ऐसे में फर्जीवाड़े की जांच प्रक्रिया बाधित होनी तय है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अभी भी कई फर्जी शिक्षक जांच के दायरे में आ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट देने वाले अधिकारी के जांच पर सवाल
अधिवक्ता संजय कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि फर्जीवाड़े मामले में जेल भेजे गए शिक्षक के संबंध में विभागीय जांच रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं करना, संबंधित जांच अधिकारी पर सवाल खड़ा करता है। विभागीय जांच अधिकारी ने आरोपित के सिर्फ स्कूल में अनुपस्थित रहने का ही हवाला देते हुए उसे क्लीनचिट देने का कार्य किया। जबकि उसे उच्चाधिकारियों को आरोपित से संबंधित सभी प्रकरणों की जानकारी देनी चाहिए थी।

‘आरोप सिद्ध होने पर होगी कार्रवाई’
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि उनकी तरफ से शिक्षक राकेश सिंह के दो वर्ष अनुपस्थित रहने के संबंध में अलग से जांच के निर्देश दिए गए। उसकी रिपोर्ट मिलने एवं उस पर आपराधिक मामलों में दोष सिद्ध होगा और वह जेल जाएगा, तब विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed