फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   football

Siddharthnagar News: कल फुटबाल में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Tue, 18 Jun 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
football
फोटाे-
विज्ञापन

फुटबॉल के पांच खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आज जाएंगे बाराबंकी
बस्ती मंडल को प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे पांच खिलाड़ी बाराबंकी में होने वाले राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 19 जून को बाराबंकी के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी मंगलवार को बाराबंकी के लिए रवाना होंगे।
बाराबंकी में 19 जून से जूनियर बालक व बालिका का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमें सभी मंडल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ष जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन एक ही टीम में हुआ है। जबकि पिछले वर्ष भी जिले के चार खिलाड़ियों का चयन बस्ती मंडल के लिए हुए था। जिसमें खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए क्वार्टर फाइनल के मुकाबले तक बेहतर प्रदर्शन किए थे। जबकि उसके बाद खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस वर्ष खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का मानना है कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले तक बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
पिछले वर्ष एक साल का ही प्रशिक्षण था। जिससे प्रतियोगिता में भाग लेकर फाइनल मुकाबले तक जगह नहीं बना पाए। इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन करके मेडल लाना है।
-सलमान, खिलाड़ी
-----------
टीम नहीं होने से खिलाड़ियों को पिछली बार समस्या का सामना करना पड़ा था। इस बार एक ही टीम पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस बार मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमजी मौर्य, खिलाड़ी
----------
खिलाड़ी दिन-प्रतिदिन बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले वर्ष दो-दो खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग वर्ग में हुआ था। इस वर्ष खिलाड़ी एक ही टीम में चयनित हुए हैं। बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
-राज लक्ष्मी चौधरी, कोच फुटबाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed