फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Food safety team raided and sent 20 samples for testing

Siddharthnagar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा 20 नमूने जांच के लिए भेजे

Wed, 23 Jul 2025 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Food safety team raided and sent 20 samples for testing
खूनवां बाजार में ​स्थित दुकार पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को छापामार कर नीबी दोहनी, खुनवां रोड एवं खुनवां बाजार में जांच के लिए 20 नमूने संग्रहीत किए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आरएल यादव ने बताया कि इसमें नीबी दोहनी, खुनवां रोड एवं खुनवां बाजार से एक अमूल घी, एक ज्ञान घी, एक लाल मिर्च पाउडर राजेश ब्रांड, एक काली मिर्च, एक पतंजलि घी, एक घी डेयरी अनमोल ब्रांड , एक घी गोपी श्री ब्रांड का नमूना तथा भीमापार नौगढ़ से एक आइसक्रीम का नमूना, खजुरिया रोड से चार घी नमूने एकत्र किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से दो दालचीनी, एक कालीमिर्च, एक सौंफ का नमूना तथा बर्डपुर बाजार से एक सौंफ, एक दालचीनी का नमूना तथा तेतरी बाजार, नौगढ़ से दो खुला घी का नमूना संग्रहीत किया गया है। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिए निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं हीरा लाल शामिल रहे।ौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed