{"_id":"61798646760ad13d7b121065","slug":"food-safety-department-team-took-samples-from-sweet-shops-siddharthnagar-news-gkp414452471","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से लिए नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से लिए नमूने
पकड़ी बाजार। ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
दुकानदारों को जांच के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। दीपावली को देखते हुए मिलावटी मिठाइयों पर अंकुश लगाने और लोगों को बीमारियों से बचाव के उद्देश्य खाद्य सुरक्षा टीम ने अभिहित अधिकारी गिरजेश कुमार दूबे कुमार की अगुवाई में बभनी बाजार, लालपुर, पकड़ीबाजार के आधा दर्जन दुकानों का जांच की। कई दुकानों से बर्फी, खोया ,नारियल आदि मिठाई व खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय तिवारी ने कहा कि खाद्य पदार्थ के नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की जांच रिपोर्ट में अगर नमूना मानक स्तर का नहीं पाया जाता है तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के मालिक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।