फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Follow the rules related to road safety: MLA

सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का करें पालन : विधायक

Sat, 16 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules related to road safety: MLA
सिद्धार्थनगर। सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। विधायक ने जनपद मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। जागरूकता कार्यक्रम 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा। विधायक ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए छात्रों को शपथ दिलाई व हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया।
विज्ञापन

एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम जनमानस को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बच्चों को बताया कि वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमरेश यादव ने सड़क सुरक्षा के नियम पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पीटीओ राजेंद्र प्रसाद, आर आई बृजेश कुमार, वरिष्ठ सहायक अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed