{"_id":"65b827df7abae7088f0e7f04","slug":"fog-in-the-morning-bright-sunshine-during-the-day-people-heaved-a-sigh-of-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112062-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुबह कोहरा, दिन में चटख धूप से लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुबह कोहरा, दिन में चटख धूप से लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
- सोमवार को चटख धूप में छत पर परिवार के साथ धूप का लोगों ने आनंद लिया
- धूप खिलते ही महोत्सव में बढ़ी लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम का रुख सोमवार को बदला। तो लोगों ने तेज राहत की सांस ली। सुबह घने कोहरे के बीच गलन से ठिठुराने के बाद निकली धूप ने ठंड से राहत प्रदान की। चटख धूप निकलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे।
सुबह करीब 11 बजे से खिली चटख धूप का हर किसी ने खूब आनंद लिया। घर के बाहर व छतों पर घंटों बैठकर परिवार के साथ धूप सेंकी। वहीं सिद्धार्थनगर महोत्सव में लोगों ने धूप दिखने के बाद मेले का आनंद लिया। धूप का लुत्फ उठाने बच्चे और युवा परिवार व दोस्तों संग पार्क पहुंचे, और मस्ती की। धूप खिलने से युवा टोली के संग महोत्सव में सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाने में लगे रहे। बाजार में भी रौनक रही। सुबह घना कोहरा पड़ने से चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा तब्दीली नहीं हुई, लेकिन धूप कई दिनों बाद ज्यादा खिली और चटख रही। दिन में सर्द हवा का रुख भी नर्म रहा। चटख धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। सर्दी का अहसास कम हुआ तो शरीर से गर्म कपड़ों के बोझ में भी कमी आ गई। पिछले कई दिनों से ठंड से बेहाल लोग घर के बाहर और छतों पर बैठकर धूप सेंकते दिखाई दिए। वहीं अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री होने से लोगों ने राहत की सांस ली।