{"_id":"66ce49edda1022626c0abdd4","slug":"flood-water-removed-from-roadways-bus-standbreathing-with-mud-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123086-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज बस स्टैंड से हटा बाढ़ का पानी...कीचड़ से सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज बस स्टैंड से हटा बाढ़ का पानी...कीचड़ से सांसत
Wed, 28 Aug 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज रोडवेज बस स्टैंड परिसर में पानी भरने से लोगों को हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण डुमरियागंज से सटकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बाढ़ का पानी नगर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर तक आ गया था, जिसके चलते लोग सड़क पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करते थे। मंगलवार को जलस्तर में कमी आने के बाद परिसर से पानी हट गया है, लेकिन परिसर में कीचड़ होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
डुमरियागंज नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में करीब चार दिनों पानी भरे होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने पंपिंगसेट लगवा कर पानी खाली करवाना आरंभ किया। इधर राप्ती नदी का जलस्तर घटने से भी स्टैंड के अंदर का पानी हट चुका है, लेकिन पानी हटाने के बद वहां गंध फैल रही है। जिससे बस स्टैंड के अंदर रुकना या बैठना दुश्वार हो गया है। दशरथ कसौंधन निवासी डुमरियागंज ने कहा यात्री अक्सर भटकते रहते हैं, यहां पर कोई स्टाफ नहीं रहता है। रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे मनोज पांडेय ने कहा रोडवेज परिसर में अजीब सी गंध आ रही है, इसलिए बाहर खड़े हैं।
-- -
रोडवेज बस स्टैंड के अंदर भरे पानी को निकलवाने के लिए नगर पंचायत को आदेशित कर दिए थे। पानी निकलवा दिया गया है। दवा आदि का भी छिड़काव करवाया जाएगा।
-डॉ. संजीव दीक्षित, एसडीएम डुमरियागंज