फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   flood water entered in 75% houses of mechuka

मेचुका में 75 फीसदी घरों में बाढ़ का पानी, मुसीबत में लोग

Fri, 14 Oct 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
flood water entered in 75% houses of mechuka
बांसी क्षेत्र की मेचुका ग्राम पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मेचुका में 75 फीसदी घरों में बाढ़ का पानी, मुसीबत में लोग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेचुका के 75 फीसदी घरों में बाढ़ का पानी भर जाने से वहां के लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है, लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। गांव में बिजली, पानी, पशुचारा व शौचालय की समस्या खड़ी हो गई है।
बाढ़ के पानी से 95 फीसदी इंडिया मार्का हैंडपंप डूबे गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में 10 अक्तूबर से लगातार ब्लॉक व तहसील प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था, फिर भी अब तक कोई सुविधा ग्रामवासियों को नहीं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। अगर गांव में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों का उच्चीकरण कार्य समय रहते पूर्ण किया गया होता तो ग्रामीणों को स्वच्छ जल पीने को मिलता। ग्राम पंचायत, तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से पूर्व बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी की गई होती तो नाव, मोमबत्ती, मिट्टी का तेल, पॉलिथीन शीट, अस्थायी शौचालय, खाद्य सामग्री व अन्य जरूरत की वस्तुएं ग्रामवासियों को समय से मिल जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed