फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   flood

कई गांव बाढ़ की चपेट में, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
flood
उसका के कंपोजिट विद्यालय हथिवड़ताल में घुसा बूढ़ी राप्ती नदी का पानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कई गांव बाढ़ की चपेट में, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी
विज्ञापन

- बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से 125 और घोघी 45 सेमी ऊपर बह रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों व जिले में बरसात के कारण जनपद में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से 125 और घोघी 45 सेमी ऊपर बह रही है। राप्ती खतरे के निशान से 38 सेमी दूर है। इससे डुमरियागंज, इटवा, बांसी, शोहरतगढ़, जोगिया और उसका आदि क्षेत्रों के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कुछ गांवों में पानी भर गया है और सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बूढ़ी राप्ती और कूड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के फुलवरिया, करछुलिया, भलुहा, परसा गौशाला में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। नदी किनारे बसे गांव हथिवडताल, लॉउखाई, अजिगरा, पनियहवा, रामफल डीह, तिवारीडीह में भी बाढ़ का पानी घुस गया गया है। भलुहा, फुलवरिया, हथिवड़ताल, तिवारीडीह के परिषदीय स्कूलों में पानी भर गया है। बूढ़ी राप्ती नदी के खजुरडाड़ पुल के पास बांध के सटकर बह रही है। इससे ग्रामीणों को कटान का डर सता रहा है। रामभरत दुबे, चिन्नीलाल, झीनक, लक्ष्मीप्रसाद द्विवेदी, राधेरमण द्विवेदी, गोपाल व प्रदीप ने बताया कि बाढ़ आने से नदी की धारा बांध के नजदीक से बहने लगी है, जिससे नदी बांध की तरफ कटान कर रही है। अगर जल्द ही मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो महुरैया, तिघरा, कुआंघाटा, चुरिहारी, महदेवा, मरवटिया व सुकरौली गांव के लोग संकट में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कूड़ा और घोघी नदी के बीच दोआब क्षेत्र में स्थित सेमरा, गदहमरवा, रमवापुर, पटखौली, धरनिहवा आदि गांव की सैकड़ों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी से हुई बढ़ोत्तरी से इटवा तहसील के नदी किनारे बसे आजादनगर डिहवा व गागापुर के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। डिहवा के सुक्खी, दुलारे, ननकू, सलीम, मकबूल, लाला, बद्री आदि के घर में घुसे पानी को महिलाएं और पुरुष पानी निकालते दिखे। उनका कहना है कि किसी तरह छप्पर में रात गुजारते हैं। पानी भरने से जहरीले जीव-जन्तुओं का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ितों मकान व फसलों की क्षति का मुआवजा दिया जाएगा।

नदी खतरे का स्तर (मीटर)
नदी- खतरे का स्तर- रविवार, सोमवार
बानगंगा 93.420 - 91.00 - 91.20
जमुआर 84.89 - 81.54 - 81.60
राप्ती 84.900 - 84.360 - 84.520
बूढ़ी राप्ती 85.650 - 86.570 - 86.910
कूड़ा 83.520 - 82.950 - 83.270
तेलार 87.200 - 86.60 - 86.00
घोघी- 87- 87.47- 87.45
अभी कुछ दिन और होगी बारिश
जिले में रविवार रात में हल्की बारिश बारिश हुई। कई दिनों से रुक रुककर बारिश होने के कारण मौसम नम है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना के मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले और आसपास के क्षेत्रों में अभी कुछ और दिन हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed