{"_id":"64d69176523b3763a2021054","slug":"flag-hoisting-will-be-held-at-collectorate-on-15th-august-at-1015-am-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-2879-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को सुबह 10:15 बजे कलक्ट्रेट में होगा ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को सुबह 10:15 बजे कलक्ट्रेट में होगा ध्वजारोहण
Sat, 12 Aug 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 77 वां स्वतंत्रता दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 10.15 बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया जाएगा और इसी तरह समस्त विभागों एवं शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस अवसर पर झंडा अभिवादन और राष्ट्रीय गीत का गायन किया जायेगा। 9.15 बजे से मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन दिखाया जायेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. वीके अग्रवाल, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन