फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five got burnt while burning firecrackers on Diwali

Siddharthnagar News: दिवाली पर पटाखा जलाते समय पांच झुलसे

Wed, 15 Nov 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five got burnt while burning firecrackers on Diwali
सिद्धार्थनगर। अलग- अलग इलाके में खुशियों के पर्व दिवाली पर पटाखा जलाते समय तीन बच्चे सहित पांच लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की स्थिति पहले से ठीक है।
विज्ञापन


उसका थाना के छितरापार गांव निवासी गंगराम (45) रविवार शाम पटाखा जला रहे थे। फेंकने से पहले ही हाथ में पटाखा फूट गया, जिससे हाथ झुलस गया। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया। स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, सदर के थरौली निवासी सोनू बच्चों को साथ पटाखा जला रहे थे। इसी बीच पटाखा उनके हाथ में फूट गया। इससे एक उंगली झुलस गई है। वह नजदीक के अस्पताल में इलाज करवाए। घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार खेसरहा के घोसियारी बाजार में दिवाली के दूसरे दिन बाली अपने बेटे के जिद करने पर पटाखा जलाने लगे। जैसे ही पटाखे में आग लगाई अचानक फट गया। हादसे में चेहरा कई जगह जल गया। इसके साथ ही बाली की आंख में पड़ गया। फिलहाल इलाज के उसकी स्थिति सामान्य है। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार दिवाली की शाम पटाखा जलाते समय इटवा कस्बे के तीन बच्चे घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटवा कस्बा निवासी गोलू (7), हर्षिता (11), आयुष (9) रामकुमार घर के बाहर पटाखा जला रहे थे। इसी दौरान पटाखा जलाने के दौरान एक पटाखा तेजी से जलकर बच्चों के ऊपर आ गया। जिससे बच्चों के कपड़ों ने आग पकड़ ली। जानकारी होने पर परिजन जब तक आग बुझाते। बच्चे जल गए, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed