फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   five days laxmi pooja mahotsav begins

पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा महोत्सव शुरू

Sun, 23 Oct 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
five days laxmi pooja mahotsav begins
डुमरियागंज में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा महोत्सव शुरू
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में दीपावली के उपलक्ष्य में मां लक्ष्मी पूजा समारोह धनतेरस शनिवार की रात से शुरू हो गया, जो पांच दिन तक चलेगा। भक्तजन मां लक्ष्मी गणेश आदि देवी देवताओं की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजन किए जाएंगे।
क्षेत्र के बैदौला, डुमरियागंज, हल्लौर, बेवा चौराहा, मोतीगंज, शाहपुर, अगया भटगव, सोनाहटी बयारा, भानपुररानी सहित समूचे क्षेत्र में धनतेरस की रात जैसे ही मां लक्ष्मी का पट खोला गया माता लक्ष्मी के जय-जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। क्षेत्र के भानपुररानी में कथावाचक रमेश पाठक ने श्रीरामचरित मानस के बारे में बताया। कहा कि श्री राम चरित मानस संपूर्ण जीवन दर्शन है, जो मनुष्य को जीने की कला सिखाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री रामचरित मानस परिवार में सामंजस्य एवं प्रेम बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि बेटे को श्रीराम जैसा होना चाहिए, जो पिता की बातों पर अमल करे। प्रत्येक मानव के हृदय में ईश्वर के प्रति भक्तिभाव और आस्था होनी चाहिए। सभी को ईश्वर की आराधना करनी चाहिए, तभी मानव जीवन सार्थक होगा। इस दौरान अंकित पाठक, पवन कुमार प्रजापति, बंटी अग्रहरि, रामदुलारे, गुड्डू रावत, मंशाराम प्रजापति, शिवचरन गुप्ता, संचित प्रजापति, पिंटू अग्रहरि, अमित पाठक, मुन्ना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापित हुई मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने पूजा पंडाल में शनिवार को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। देर रात पूजन के साथ दर्शन पूजन के लिए देवी प्रतिमा के पट खोल दिए गए। छह दिन तक मां लक्ष्मी की पूजा का सिलसिला चलेगा। लक्ष्मी पूजा पंडाल देर रात तक मां के जयकारे से गूंजते रहे। दीपावली के दिन मां की विशेष रूप से पूजा की जाएगी। इसके लिए अभी से पंडाल में भक्तों के लिए दर्शन पूजन की व्यवस्था की जा रही है। पंडाल झालर और फूलों से सजाया गया है। आदर्श महालक्ष्मी पूजन समारोह के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र निराला ने बताया कि 23 से 25 अक्तूबर तक रासलीला, 26 को भव्य देवी जागरण और 27 को जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संवाद

पंडाल में विराजीं धनलक्ष्मी, पूजा-अर्चना शुरू
सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व दीपावली के मद्देनजर रविवार को पंडालों में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित हो गई। मां की पूजा-अर्चना शाम से शुरू हो गई। गांव से शहर तक माहौल भक्तिमय हो गया है। हर तरफ धन की देवी मां लक्ष्मी की जय-जयकार और पूजन हो रहा है। पंडालों में डीजे के धुन पर लोग भक्तिगीत में मगन हैं। दीपावली त्योहार पर गांव से लेकर शहर तक माहौल भक्तिमय हो गया है। गांव से लेकर शहर तक चौराहों पर पंडाल देवी मां की प्रतिमा स्थापित हो गई है। लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। हर पंडाल में देवी गीत से माहौल भक्तिमय हो गया है। जिले में 200 से अधिक प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं, जहां पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मंगलकामना के लिए लोग मां की आराधना कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed